छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा में जय प्रकाश बानी के जगह निखिल बानी बने मंडल अध्यक्ष

सारंगढ़। छग में भाजपा में संगठनात्मक बदलावों का सिल सिला जारी है।ताजा घटनाक्रम में, जयप्रकाश बानी को मंडल अध्यक्ष के पद से हटाकर निखिल बानी को नया कमांड सौंपा गया है। बता दें कि- कुछ समय पहले मीडिया में जय प्रकाश बानी के इस्तीफे की खबरों ने हड़कंप मचा दिया था। अब जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने मंडल अध्यक्षों में रामकुमार थूरिया के बाद जयप्रकाश बानी को भी पद से हटा दिया है।

नगर पालिका चुनाव से पहले भाजपा में शहर मंडल अध्यक्ष का बदलना एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी नगर पालिका चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए यह बदलाव कर रही है। निखिल बानी युवा और ऊर्जावान नेता हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए वे कड़ी मेहनत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button