
समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक सहयोग से सफल हुआ आयोजन
सारंगढ़। केशरवानी समाज सारंगढ़ की स्वर्णिम धर्मशाला में भव्य गरबा उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन में समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माँ दुर्गा की आराधना करते हुए गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों से उत्सव को यादगार बनाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में केशरवानी समाज के संरक्षकगण, सेवा समिति के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीगण, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारीगण, महिला समिति की अध्यक्ष एवं पूरी टीम तथा तरुण समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही महिला समिति एवं तरुण समिति के संरक्षकगण का मार्गदर्शन और सहयोग भी आयोजन की सफलता का प्रमुख आधार रहा साथ ही कुशल मंच संचालन तोशी केशरवानी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया बहुत ही सुंदर संचालन किया गया।
समाज के सभी पदाधिकारियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं सदस्यों ने आपसी एकता, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। गरबा उत्सव ने समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने, आपसी सद्भाव बढ़ाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का सुंदर अवसर प्रदान किया।
केशरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल कुमार बानी ने गरबा उत्सव की सफलता पर सभी संरक्षकगण, पदाधिकारियों, महिला समिति, तरुण समिति एवं समाज के समस्त सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सभी के सामूहिक प्रयास, सहयोग और समर्पण का परिणाम है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान सराहनीय है। महिलाओ का गरबा नृत्य प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमे जजमेंट के लिए प्रज्ञा सिंग व मंजू कुर्रे जी को बुलाया गया था उनके जजमेंट के अनुसार
महिलाओ की गरबा नृत्य में प्रथम स्थान माँ समलेश्वरी ग्रुप द्वितीय स्थान लाडली ग्रुप,तृतीय स्थान अम्बे ग्रुप रहा और बच्चों को भी गिफ्ट प्रदान किया गया।
अंत में निखिल बानी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज की एकता, भाईचारा एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार सभी का सहयोग मिलता रहे। समाज के सभी सहयोगियों को सादर नमन एवं हार्दिक धन्यवाद।



