छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला चिकित्सालय में डायबिटीज क्लीनिक का उदघाटन कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष के करकमलों से संपन्न

सारंगढ़:- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में आज टाईप वन डायबिटीज क्लिनिक का उदघाटन जिला कलेक्टर पदमिनी भोई साहू और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे के करकमलो से संपन्न हुआ इस अवसर आज यह देखने को मिला कि हास्पिटल परिसर में दोनो ही शख्शियत जिला कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष बच्चों के साथ घुल-मिल गये इन्होंने बच्चों से आत्मीयता के साथ चर्चा परिचर्चा किया और उनका हालचाल जाना और उनको हेल्थ किट भी प्रदान किया।
डायबिटीज क्लिनिक उदघाटन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे और कलेक्टर पदमिनी भोई साहू जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर यहां के ब्यवस्थाओ का जायजा लिया।बताया जा रहा कि जिला कलेक्टर ने चिकित्सालय प्रबंधन को कुछ अव्यवस्थाओं पर कड़ी फटकार लगाते हुए उसे ठीक करने की हिदायत दी है। यहां उल्लेखनीय है कि अभी पिछले सप्ताह ही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया था और यहां की कुछ अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिये जिला कलेक्टर को पत्र भी लिखा था।आज चिकित्सालय भ्रमण के दरम्यान जिला कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने अब्यवस्थाओ को ठीक करने कड़ी हिदायत दी है।जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे जब से यहा अपने पद पर विराजमान हुए हैं तब से उनका प्रयास सारंगढ क्षेत्र में स्वच्छ और जरूरी चिकित्सा ब्यवस्था दुरूस्त रखने की कोशिश भी रहती हैं और वे क्षेत्रीय दौरे में सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मे जितने भी स्वास्थ केन्द्र हैं वहा पहुंचकर वहां की कमीयों और समस्याओं की सुधि लेकर उन कमीयों और समस्याओं के लेबल के आधार पर अगर स्थानीय स्तर पर समाधान करते बने तो यहां करते हैं और ऊपर लेबल में समाधान का मामला है तों स्वास्थ्य मंत्री या स्वास्थ्य सचिव से भी यहा की स्वास्थ्य सुविधा को दुरुस्त करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे अपने रायपुर प्रवास में करते हैं।यहां यह कहना गलत नही है कि सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में आज जो भी बेहतर सुविधा हैं उसमे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे का उल्लेखनीय योगदान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button