
सारंगढ़ । महिला स्व-सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने हेतु सेवा संकल्प अभियान के तहत सार बिला सीमार्ट का श्री गणेश हुआ।श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कलेक्टर ने स्टॉलों का अवलोकन कर उत्पादों की सराहना की और कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना शासन की प्राथमिकता है। सी – मार्ट में समूहों द्वारा तैयार पापड़, बड़ी, अचार, मसाले, देसी घी, ब्रेड, टेडी बियर, थालपोश, दीये व रुई बाती प्रदर्शित की गई। इस पहल से बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी और स्थानीय उत्पादों को सीधे बाजार मिलेगा। दीपावली पर्व में समूहों को आय का नया अवसर मिलेगा। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की यह पहल ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती देगी।



