छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

चांटीपाली वॉच टॉवर लूटकांड का फरार आरोपी रायगढ़ से गिरफ्तार

सारंगढ़ । थाना बरमकेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।चांटीपाली जंगल के वॉच टॉवर के पास सुनसान में घूमने गए युवक-युवती से लूटपाट करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने रायगढ़ के गेरवानी प्लांट से गिरफ्तार किया है।
एसपी सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 309(6), 296, 351(3) BNS के तहत अपराध दर्ज था। आरोपी की पहचान गजानंद निषाद पिता संजय निषाद उम्र 27 वर्ष निवासी मल्दा, थाना सारंगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वॉच टॉवर के पास लूट की घटना को अंजाम दिया था और 5300 रुपये लूट कर फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ए.के. बेक के नेतृत्व में टीम ने रायगढ़ में दबिश दी। आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 1500 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और मोटर साइकिल जप्त की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर 09.10.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में पीएसआई भारती, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा, आरक्षक खिलावन बघेल और साइबर सेल सारंगढ़ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button