छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सेवा के संकल्प से जनविश्वास तक, बैजंती लहरे की पहल बनी चर्चा का केंद्र

सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्रापं गाताडीह एवं हरदी में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बैजंती लहरे ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की गति विधियों, पोषण व्यवस्था तथा माताओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। महिलाओं से बच्चों के संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैजंती लहरे ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जन कल्याण कारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में महत्व पूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । उन्होंने महिलाओं से कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी शिक्षा और संस्कार पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button