छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ नपा ने शुरू किया आवारा कुत्ता पकड़ो अभियान

सारंगढ़ । नपा सारंगढ़ द्वारा शहर की सड़कों में घूम रहे आवारा कुत्तों की धरपकड़ अभियान आरंभ किया गया है। पिछले कुछ दिनों से नगर के बस स्टेशन, बीरपारा, नंदा चौक, बिलासपुर रोड, अस्पताल रोड और मछली पसरा क्षेत्र में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। बताया जा रहा है कि – इन क्षेत्रों में कई लोगों को कुत्तों ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लगातार मिल रही शिकायत के बाद नपा प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष कुत्ता पकडू दल का गठन किया।

इस अभियान में स्वयं मुख्य नपा अधिकारी सूरज सिदार भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। सोमवार सुबह करीब 7:43 बजे बीरपारा क्षेत्र में टीम द्वारा जाल की मदद से एक आवारा कुत्ते को पकड़ा गया। मछली पसरा, बिलासपुर रोड, अस्पताल रोड पर नपा टीम नीले दस्ताने और सुरक्षा उपकरणों के साथ लैस थी। सीएमओ सूरज सिदार ने बताया कि – शहर के जिन क्षेत्रों से सबसे अधिक शिकायतें मिली हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। पकड़े गए कुत्तों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है और उनका टीका करण भी कराया जाएगा । नपा सीएमओ सूरज सिदार ने आम नागरिकों से अपील की है कि – वे घरों के आसपास कचरा खुला न फेंके, बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और यदि कोई असामान्य व्यवहार वाला कुत्ता दिखे तो तुरंत नपा कार्यालय को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button