छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

टी.आई. प्रमोद यादव की टीम ने लोगों को सतर्क किया साईबर क्राईम से

सारंगढ़ :- साईबर क्राईम से बचने पुलिस कप्तान सुनील शर्मा द्वारा सारंगढ बिलाईगढ़ जिला मे जो अमियान चलाया जा रहा है उसके तहत संपूर्ण जिला में साईबर क्राईम से बचने पुलिस महकमे द्वारा लोगों कों जगह जगह सभा करके जागृत किया जा रहा है।आज सारंगढ़ टी आई प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस अमला की टीम ने नंदा चौक में लोगों को साईबर क्राईम से बचने की नुस्खा से अवगत कराया।आज नंदा चौक में चलाई गई इस अभियान से कई लोग इस क्राईम से बचने की सीख ली और साथ ही इस साईबर क्राईम से अन्य लोगो को भी जानकारी देने का शपथ लिया।
यहां गौरतलब रहे पिछले माह से पूरे छत्तीसगढ़ में साईबर क्राईम से बचने की मुहिम छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाईं जा रही हैं जिसके तहत सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के पुलिस कप्तान सुनील शर्मा के मार्गदर्शन मे सारंगढ़ टी आई प्रमोद यादव अपनी टीम के साथ नगरवासियो को साईबर क्राईम से बचने की गुर बता रहे हैं और शहरवासी इस अपराध से दूर रहने की सीख प्राप्त किये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button