छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

रानीसागर में गंदगी का आलम नाली की पानी बह रही है सड़क पर

सारंगढ़ – सारंगढ नगरपालिका की सफाई विभाग की अकर्मण्यता कारगुजारी के चलते नगर मे गंंदगी का आलम हैं।सारंगढ़ के पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर के निवास रानीसागर में तों गंदगी पूरे वार्ड मे पांव पसार लिया है नाली का पानी के साथ ही गंदगी सड़को पर बिखरी है रानीसागर के निवासियो का कहना हैं कि हमारे वीआईपी वार्ड में जब नाली और सड़कों की यह दुर्दशा हैं तों अन्य वार्डो की क्या दुर्गती होगी। वार्डवासियों ने बताया कि साफ सफाई के लिये नगरपालिका में मोबाईल फोन के जरीये शिकायते भी की जाती है लेकिन इसका कोई फायदा नही मिलता।
सारंगढ़ शहर में रानी सागर ही नही यहा कई मोहल्लों वार्डो में सफाई की दुर्दशा है।अखबारो में आये दिन खबरें प्रकाशित होती है और आये दिन नगरपालिका में भी साफ सफाई की गुजारिश भी शहरवासी करते हैं लेकिन सब ब्यर्थ है।अभी सारंगढ़ नगरपालिका का साफ सफाई ब्यवस्था में हों रही खर्च का ब्यौरा देखा जाये तो प्रति महीने लाखों रुपये का आंकड़ा झलक जायेगी उसके बावजूद यहां साफ सफाई ब्यवस्था क्यों बदहाल हैं यह समझ से परे है??

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button