छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नंदा चौक में बीमार पड़ी गौ – माता की मौत,, लापरवाहीं पर उठे सवाल

सारंगढ़ – नगर के हृदय स्थल नंदा चौक में पिछले कई सप्ताह से बीमार पड़ी गौ – माता अंतत: मौत के आगोश में चली गई।इस बीमार पड़ी गौ माता की सेवा जतन में यहां के कई लोगों ने तन मन और धन लगाने कोई कसर नही छोड़ी सारंगढ के गौ सेवको की टीम ने युवा गौ सेवक अमन यादव ने इस बीमार पड़ी गौ माता की दवाई खाना पीना और सेवा जतन मे कोई कसर नही छोड़ा।क्षेत्र के जाने माने समाज सेवी सतीष यादव बल्ला ने भी कोई कसर इस बीमार गौ माता की सेवा सत्कार में तन मन धन लगाया वही अभी सारंगढ के उभरते समाजसेवी और युवा अधिवक्ता ने शोसल मीडिया और समाचार पत्रो के माध्यम के साथ ही साथ अभी छत्तीसगढ़ में हाल ही में शुरु हुये मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के माध्यम से नंदा चौक में बीमार पड़ी गौ माता की इलाज और सेवा सत्कार की गुहार लगाई लेकिन यह सभी प्रयास नाकाम साबित हुई और आज 4 अक्टूबर 2026 को नंदा चौक में बीमार पड़ी गौ माता की मौत हो गई। सारंगढ़ के गौ सेवक कल मृत गौ माता को अंतिम संस्कार की योजना बना रहे हैं।आज नंदा चौक परिसर में आने जाने वाले लोगों ने मृत गौ माता को देखकर गमगीन नजर आ रहे थें।युवा समाजसेवी और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को सोशल मीडिया में प्रमुखता से उछालने वाले युवा अधिवक्ता अनुरोध पटेल ने पिछले कई सप्ताहों से नंदा चौक मे ही बीमार पड़ी और आज काल के गाल में समाहित हुई गौ – माता की मौत पर आंखें नम हालत में कहा कि इस बीमार गौ – माता की मौत के लिये प्रशासन के ऊंचे ओहदे पर विराजमान शख्स जिम्मेदार है और लाजिमी है कि यहा जिला पशु चिकित्सालय तो हैं लेकिन जिला चिकित्सालय में बीमार पशुओं के लिये एम्बुलेंस नही हैं।उन्होने सारंगढ क्षेत्र स्थित गौशाला जिन्हें राज्य सरकार गौ सेवा के नाम पर प्रति वर्ष लाखो रूपये अनुदान देती है उन गौशालाओं की कड़ी निंदा करतें हुए यहां सारंगढ़ के कई नामचीन हस्तियों की बगैर नाम लिये कटाक्ष भी किया कि ये लोग नंदा चौक में एक नही बल्कि कई मर्तबे आये लेकिन यहां बीमार पड़ी गौ माता की ईलाज का प्रयास ही नही किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button