दिल्ली के लाल किले मैदान पर पहले बार अग्रसेन जयंती का ऐतिहासिक आयोजन 10 अक्टूबर को

सारंगढ़। अग्र समाज के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। अभा अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में भारत के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान स्थित लव कुश रामलीला मैदान पर भगवान श्री अग्रसेन जयंती का भव्य, ऐतिहासिक और गौरवशाली आयोजन किया जा रहा है। 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार समय प्रातः9 बजे से लव कुश रामलीला मैदान लाल किला दिल्ली, इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन अतिथि मुख्यातिथि हैं ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष,पवन
जिंदल उत्तर क्षेत्रीय संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार, विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार अग्रवाल समाज का महाकुंभ आयोजन को सफल बनाने में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय टीम जुट गई है।
आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थूराम जैन सहित देश के कोने-कोने से हजारों अग्रबंधु, मातृशक्ति और युवा साथी दिल्ली पहुंचेंगे। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रमोद जैन ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी ने एक रुपया और एक ईंट के सिद्धांत से समाज वाद और सहयोग की जो नींव रखी थी, उसी को आज पूरा अग्र समाज विश्व पटल पर आगे बढ़ा रहा है। लाल किले के प्राचीर से समाज की एकता, समृद्धि व राष्ट्रभक्ति का संदेश पूरे विश्व में जाएगा। उन्होंने सभी अग्रबंधुओं, अग्रवाल समाज, मारवाड़ी युवा मंच एवं समस्त देश वासियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सपरिवार पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।



