
सारंगढ़। अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में अग्र मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश धनानिया रहे। उन्होंने अग्रसेन चौक में झंडोतोलन कर मेले का शुभारंभ किया । इस अवसर पर अग्रवाल समाज के सभी सभा प्रमुख, महिला मंडल एवं युवा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मेले में कुल 39 स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें 1 से 20 तक फूड स्टॉल और 21 से 39 तक गेम स्टॉल शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने अपने स्टॉलों पर लाजवाब आइटम बनाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता पाई।
फूड स्टॉल में पम्मी अग्रवाल, मान्या अग्रवाल, अनाय, विधि एवं अलाव्या, बोंदिया इलेक्ट्रॉनिक, सेजल एंड सांची सहित अन्य प्रतिभागियों के व्यंजनों ने लोगों की खूब सराहना बटोरी। वहीं गेम स्टॉल में विश्वम अग्रवाल, विराज अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, तान्या विहान आन्या, रजत अग्रवाल, शिवांश केडिया सहित कई स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। कार्यक्रम के प्रभारी मारवाड़ी युवा मंच ने बताया कि – अग्रसेन महाराज के सिद्धांतों – एक रुपया एक ईंट – को ध्यान में रखते हुए समाज में सहयोग व एकता का संदेश देने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रसेन सेवा संघ अध्यक्ष दिनेश धनानिया, अग्रवाल सभा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, दिनेश केडिया, मनोज केजरीवाल,राजेश तायल के साथ ही साथ सभी सभा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इस मेले में बड़ी संख्या में समाजिक लोग शामिल हुए।



