छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नशा मुक्त भारत के संदेश के साथ निकली जागरूकता रैली

सारंगढ़ । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा के 25 वर्ष थीम पर समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत खेलभांठा मैदान सारंगढ़ में विविध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें नशे के कारण व्यक्ति, परिवार व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर खेलभांठा मैदान से नशा मुक्त भारत जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र – छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं विभाग अधिकारी कर्मचारियों ने सहभागिता की। खेलभांठा मैदान में प्रतिभा. द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर राणा विजय ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से विनय तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी के कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button