छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्रावास की छात्राओं को कॉपी-पेन एवं ड्रेस वितरित

सारंगढ़। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, उलखर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज ने छात्राओं को कॉपी, पेन एवं ड्रेस का वितरण किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके आदर्शों तथा देश के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए छात्राओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश श्रीवास, महामंत्री हेमंत चंद्रा, रामकुमार चंद्रा, सेक्टर प्रभारी विमल अजगल्ले, छात्रावास अधीक्षक श्रीमती उर्मिला अजगल्ले सहित छात्रावास की छात्राएं एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और छात्राओं ने अतिथियों के साथ जयंती कार्यक्रम में सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button