छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

साइबर जागरूकता अभियान में शाप्रा शाला दहिदा के बच्चों का सराहनीय योगदान

सारंगढ़। विकासखंड के शा. प्रा. शाला दहिदा में पदस्थ प्रपा प्रियंका गोस्वामी के कुशल नेतृत्व में विद्यार्थीयों द्वारा साइबर जागरूकता अभियान में शानदार सहभागिता निभाई जा है। बच्चे नाटक और पोस्टर के माध्यम से समाज को जागरूक कर रहे हैं।ओटीपी और पासवर्ड सुरक्षा किसी भी अनजान व्यक्ति के संग नीज बैंक ओटीपी पास वर्ड या पिन साझा न करें। सोशल मीडिया या व्हाट्स एप पर आने वाले लॉटरी, मुफ्त उपहार या संदिग्ध लिंक्स पर बिना सोचे-समझे क्लिक न करें। मोबाइल में गेम डाउनलोड करते समय ऐप की विश्वसनीयता जांचें और बिना वजह मोबाइल का एक्सेस जैसे कैमरा, गैलरी, लोकेशन न दें। हाल में बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट जिसमें अपराधी खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर डराते हैं और फर्जी कॉल्स से बचने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है।विद्यार्थी अपने बेबाक अंदाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित कर रहे हैं। बच्चों द्वारा बताया जा रहा है कि – किसी भी प्रकार की साइबर धोखा धड़ी या ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या Cyber Crime Official Portal पर शिकायत दर्ज करें। बच्चों के इस विशेष योगदान हेतु बीईओ सोमा सिंह ठाकुर, डीईओ एल.एन. पटेल ने हार्दिक बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button