
सारंगढ़। शक्तिपीठ में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी बैठक संपंन हुई। महायज्ञ 4 दिसंबर से प्रारंभ होगा। इस बैठक का शुभारंभ राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया बहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महायज्ञ के संरक्षक पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा जी बैठक में उपस्थित रहे,क्षेत्रीय प्रतिनिधि डी.आर. चौहान ने मार्गदर्शन दिया। सरला बहन जी ने 2010 के महायज्ञ के अनुभव साझा किए।उन्होंने व्यवस्थाओं चुनौती पें सुझाव दिए। यज्ञ शाला निर्माण और स्थल व्यवस्था पर चर्चा हुई,श्रद्धालुओं के आवागमन की योजना पर विचार किया गया।भोजन, प्रसाद, पेयजल व्यवस्था पर मंथन हुआ। स्वच्छता, चिकित्सा,सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। प्रचार- प्रसार, अतिथि स्वागत के रूपरेखा बनी, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय पर जोर दियें। विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा का निर्णय लिया गया। आयोजन को अनुशासित और सफल बनाने पर सहमति बनी।बड़ी संख्या में परिजन, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। समयबद्ध तैयारी पूर्ण करने का संकल्प लिया गया। बैठक सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
सारंगढ़ गायत्री मंदिर समिती के अध्यक्ष सुरेश साहू ने बताया कि सारंगढ़ में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ जो कि 4 दिसंबर से शुरू हो रही हैं इसकी शक्ति कलश हरिद्वार से सारंगढ़ पहुंच गई है ।जिसे लेने लगभग सौ लोग पिछले सप्ताह हरिद्वार गये थे।अतएव उक्त महायज्ञ की तैय्यरी सारंगढ़ गायत्री परिवार ने शुरू कर दी है।



