
सारंगढ़। नगर के अग्रसेन चौक में अग्र शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री वाले महाराजा अग्रसेन जी की भव्य महा आरती का आयोजन श्रद्धा, उल्लास के साथ कियें। आयोजन प्रभारी अग्रवाल महिला सभा रही। आरती में अग्र समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष दिनेश धनानिया, अग्रवाल सभा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।भवन में महाआरती का सुमधुर गायन बसंत अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसके साथ उपस्थित सभी अग्र बंधुओं ने सामूहिक रूप से आरती का गायन किया नगर के अग्रसेन चौक पर भक्तिमय वातावरण देखने मिला। अग्रसेन भवन में भी महाराजा अग्रसेन जी की आरती का आयोजन किया गया था। समाज जनों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम आयोजन समिति के निर्देश पर मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले हुआ।



