
सारंगढ़। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना की अग्नि वीर भर्ती वर्ष 26 – 27 हेतु आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा सीईई का चयन परिणाम घोषित हो चुका है। सीईई में उत्तीर्ण जिले के अभ्यर्थियों को जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालयों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के संबंध में अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से भी सूचना दी गईअग्नि वीर थलसेना भर्ती वर्ष 26-27 में ऑन लाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 5 अक्टूबर 26 तक आवेदन कर सकते हैं। इस के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल http:// rojgar. cg.gov.in पर जाकर अग्नि वीर भर्ती 26-27 शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण निःशुल्क हेतु ऑनलाइन आवेदन विकल्प के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा में आवेदन कर निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। प्रशिक्षण एवं आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
[9/28, 4:00 PM] Bharat Agrawal: सरपंच व ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित जशपुर-डूमरपाली का लिया जायजा
सारंगढ़ । महानदी में भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण नदी पूरे उफान पर है। इससे जिले के ग्राम पंचायत जशपुर कछार के वार्ड क्र. 01 डूमरपाली एवं तिलहाडीहा में बाढ़ का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। दोनों बस्तियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं, जिससे जनजीवन और आवागमन प्रभावित है। स्थिति का जायजा लेने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग उलखर, कोसीर के अध्यक्ष, सरपंच श्रीमती विधाता पटेल, एकादशिया पंच अशोक आदित्य, त्रलेश्वर, मनोज यादव, नरेश यादव, पदूम माली, श्रीराम आदित्य, पू सरपंच गणेशराम तथा ग्रामीण जन स्टीमर के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर हाल जाना। वार्ड क्रमांक 1 डूमरपाली एवं तिलहाडीहा पूरी तरह पानी में डूबे। लगभग 300 से 400 एकड़ में खड़ी फसलें नष्ट। पानी भरने से दर्जनों ट्रैक्टरों एवं कृषि उपकरणों को भारी नुकसान। दल ने मौके से ही पुलिस थाना कोसीर टीआई, तहसील दार, एसडीएम व जांजगीर-चांपा एसपी से दूरभाष पर संपर्क कर बाढ़ में फंसे लोगों की स्थिति व नुकसान की जानकारी दी। सभी अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेकर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
[9/28, 4:05 PM] nootan thawait: महानदी में बाढ़ से बरभाठा ब मार्ग बंद ग्रामीणों से मिले भाजपा जिला अध्यक्ष https://chhattisgarhsandesh.in/?p=6550
[9/28, 4:08 PM] nootan thawait: सरपंच व ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित जशपुर-डूमरपाली का लिया जायजा https://chhattisgarhsandesh.in/?p=6553
[9/28, 4:11 PM] nootan thawait: छिंद में 21 वर्षीय युवक की नहर में तैरती मिली लाश गले पर चोट के निशान https://chhattisgarhsandesh.in/?p=6556
[9/28, 4:17 PM] nootan thawait: https://chhattisgarhsandesh.in/?p=6559



