छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

छिंद में 21 वर्षीय युवक की नहर में तैरती मिली लाश गले पर चोट के निशान

सारंगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंद में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव की नहर में एक 21 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान छिंद नि. भूपेंद्र साहू पिता कृपा साहू के रूप में हुई है। युवक के शरीर व गले पर गंभीर चोट के निशान मिलने से क्षेत्र में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार भूपेंद्र साहू शनिवार से घर से निकला हुआ था और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजन अपने स्तर पर रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां उस की तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। रविवार की शांम ढलने से पहले छिंद मुख्य मार्ग स्थित नहर में राहगीरों व ग्रामीणों ने एक शव को पानी में तैरते देखा। पास जाकर देखने पर ग्रामीणों ने युवक की पहचान भूपेंद्र के रूप में की और तत्काल परिजनों व पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची एवं ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। प्राथ. निरीक्षण के दौरान मृतक के गले समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदेहास्पद नजर आ रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा । फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button