
सारंगढ़ । जिला अंतर्गत ग्रापं गंतुली बड़े से बरभाठा (ब) जाने वाला मुख्य मार्ग महानदी में आए बाढ़ के कारण जलमग्न हो गया है। रोड पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की जानकारी होते ही भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने भरत जाटवर, चिंताराम साहू, डॉ. दिनेश जांगड़े के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ से घिरे परिवारों से चर्चा कर समस्याएं सुनीं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से संपर्क कर जल्द वैकल्पिक व्यवस्था और राहत पहुंचाने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि – बाढ़ के कारण खेत, रास्ते और संपर्क मार्ग डूब गए हैं। भाजपा नेताओं ने भरोसा दिलाया कि – प्रशासन के सहयोग से जल्द ही आवागमन बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।



