छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना सेवा का महत्वपूर्ण संकल्प – संजय पांडे

सारंगढ़ । सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को हरदी हायर सेकेंडरी स्कूल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें तकनीक के प्रति जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि – आज के समय में डिजिटल तकनीक हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग हो चुकी है । बैंकिंग, पेंशन, स्वास्थ्य एवं शास. योजनाओं से जुड़ी अधिकांश सुविधाएं अब ऑन लाइन उपलब्ध हैं । ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को इन सुविधाओं का सहज और सुरक्षित उपयोग सिखाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को सशक्त करना है। यह अभियान समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा भाव को मजबूत करने का एक अवसर है, जिसमें सभी को अपनी क्षमता अनुसार योगदान देना चाहिए।

वहीं कार्यक्रम के विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि अपनी बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखना बहुत जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक खाते की जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत सतर्कता बरतें। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ज्योति पटेल, भुवन मिश्रा, प्राचार्य विभावरी सिंह ठाकुर, विनय तिवारी, अखन वर्मा, सरपंच, SDOP सहित पुलिस एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित जनों ने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button