छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान और स्वच्छता ही सेवा 2026 की हुई शुरुआत,,नपा ने लोगों को दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश

सारंगढ़ । नपा परिषद सारंगढ़ द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। नगर में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान व स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत नगर के मुख्य बाजार एवं चौक – चौराहों में नपा की टीम के साथ भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधि ने बैनर-पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक किया। बैनर पर लिखा था – सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़, स्वच्छ व सुंदर सारंगढ़। टीम ने दुकानदारों और ग्राहकों से अपील की कि – पॉलिथीन के बजाय कपड़े, कागज और जूट से बने थैलों का उपयोग करें। नपा सीएमओ सिदार ने कहा कि – सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। यह नालियों को जाम करता है और जमीन की उर्वरता को भी नुकसान पहुंचाता है। इसे खत्म करने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने और गीला – सूखा कचरा अलग – अलग रखने की समझाइश दी गई। बारिश के बीच भी तहसीलदार सिन्हा, नपा सीएमओ सूरज सिदार की टीम,भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, हरिनाथ खुटें, पार्षद अमित तिवारी, जगन्नाथ केशरबानी, प्रकाश अग्रवाल के साथ जनप्रतिनिधि और स्वच्छता दीदियों ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया। प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button