छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नंदीग्राम उपचुनाव कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी लोक तंत्र की हत्या – बिनोद

सारंगढ़ । पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। नंदीग्राम उप चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है, लोक तंत्र की हत्या है। BJP का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं, इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचानाचाहती है। वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते, चुनावी मुकाबला ही खत्म कर देना चाहते हैं। बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – कांग्रेस न डरेगी, न झुकेगी। हम लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी। पुलिस के मुताबिक मिलन प्रधान को 2007 के नंदीग्राम भूमि आंदोलन से जुड़े हत्या के पुराने मामले में लंबित वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी तब हुई जब तृणमूल कांग्रेस की संचिता प्रधान ने नाम वापस लेकर मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button