छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राजपूत समाज के धर्मशाला का भूमि पूजन संपन्न

सारंगढ़। राजपूत समाज के भवन निर्माण हेतु आबंटित भूमि पर भूमिपूजन कार्य क्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह, नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे, पूर्व जिला अध्यक्ष कां. अरुण मालाकार,
विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, किरण जायसवाल, प्राचार्य विभावरी सिंह ठाकुर, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक थवाईत मंचस्थ रहे। कार्य क्रम को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे ने समाज के भवन निर्माण की सराहना की और कहा कि दोबारा अध्यक्ष बनने पर बाउंड्रीवॉल व प्रथम तल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराने का प्रयास करेंगी। विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि प्रमुख राजपूत समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर गर्व महसूस हो रहा है। इस अवसर पर समाज की ओर से भवन हेतु स्वीकृत राशि के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का शाल – श्रीफल से सम्मान किया गया। मंच संचालन राजीव ठाकुर ने किया। इस दौरान यशवंत ठाकुर, राजू ठाकुर, दुर्गा ठाकुर, संगीत ठाकुर, समीर ठाकुर, रामेश्वर सिंह राजपूत, रवि ठाकुर, सोमेंद्र ठाकुर, जग्गू ठाकुर, सोनू ठाकुर, पिंटू ठाकुर, विवेक ठाकुर सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button