छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

दागी CMO पर 28 तक FIR नहीं तो बिलाईगढ़ में महा – घेराव

बिलाईगढ़।प्रशासन की कथनी करनी का अंतर बिलाईगढ़ में खुल कर सामने आ गया है। शहर को स्वच्छ रखने वाली मिशन क्लीन सिटी की गरीब स्वच्छता दीदियों का रोजगार एक अधिकारी द्वारा छीनने का आरोप लगा है। जय मां समलाई स्व – सहायता समूह की महिलाओं का आरोप है कि एसडीएम की जांच में नगर पंचायत के प्रभारी सीएमओ यशवंत कुमार देवांगन पर लगे लैंगिक प्रताड़ना और दस्तावेजों में कूटरचना के आरोप सत्य पाए गए हैं, लेकिन 15 दिन से जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हुई है व अधिकारी अब भी पद पर बना हुआ है।

महिलाओं का आरोप है कि 14 अगस्त को परिषद बैठक में सर्व सम्मति से पास हुए एजेंडा नंबर 21 पचरी निर्माण को 7 सितंबर को बदलकर महिलाओं को नौकरी से निकालने का फर्जी आदेश तैयार किया गया। इसी को लेकर समूह की महिलाओं ने प्रशासन को 28 सितंबर तक फर्जी आदेश निरस्त करने, सीएमओ को निलंबित करने और एफआईआर दर्ज करने का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी न होने पर 29 सितंबर को 500 से अधिक महिलाओं द्वारा एसडीएम कार्या. का अनिश्चित कालीन घेराव करने का ऐलान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button