छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
कलेक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन पुलिस ने संभाला मोर्चा

सारंगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट में lमहाम. राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में वोट चोरी से संबंधित सवाल उठाए गए गंभीर प्रश्नों की निष्पक्ष जांच और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे। पुलिस विभाग द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी मुस्तैदी दिखाई गई और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। यह
ज्ञापन जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को सौंपा गया। व्होट चोर गद्दी छोड के लिए नपा उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार मुंडन होकर अपना विरोध प्रगट कियें।



