
बरमकेला। विकास खंड बरमकेला अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना लेंधरा द्वारा राधा-माधव मंदिर परिसर में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा दीदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिपं सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा नायक एवं जिपं सदस्य सहोदरा सिदार रहीं।जिला भाजपा मंत्री विलाससारथी ने केंद्र, राज्य सरकार की शौच मुक्त ग्राम, उज्ज्वला, जनधन, महतारी वंदन, किसान सम्मान निधि एवं तेंदूपत्ता संग्रहण योजनाओं की जानकारी दी।
डॉ. अभिलाषा नायक ने कहा कि – महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा दीदियों की भूमिका अहम है।
इस अवसर पर जनपद सदस्य धनेश्वरी सारथी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल, मीरा साहू, परि. अधिकारी सुभाषिनी पांडा, दुर्गा दिनकर, यज्ञसेनी साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।



