
सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलासपुर रोड सडक किनारे गढचौक से प्रतापगंज तक नाली का निर्माण किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार स्वीकृति राशि क्रमशः11 लाख व 9 लाख रूपये की है।गौरतलब बात यह है कि नाली की लम्बाई,चौडाई, गहराई, उचाई तथा मेन सडक से कितनी दूरी मे नाली होनी चाहिए यह मापदंड के बिलकुल विपरीत हो रहा है ,बेजा कब्जा को हटाये बैगर घर दुकान के अंदर से पतली व उथला नाली का निमार्ण किया जा रहा है,सडक का पानी नाली मे न जा कर नाली का गंदा पानी मेन सडक व घरो मे बहेगी।भविष्य में इस पर गौरवपथ बनेगा तो वर्तमान निर्माणाधीन नाली को तोडना पडेगा फिर भी पालिका अपने चेहेते ठेकेदार द्वारा ईस्टमीट के प्रावधानों को पूरी तरह ठेगा दिखाते दरकिनार कर निर्माण कार्य जल्दबाजी मे करवाई जा रही है ताकि लागत रूपये का बंदरबांट किया जा सके।न तो सीएमओ साहब और न ही इंजीनियर साहब मौके पर जाने का जरूरत नही समझ रहे है। प्रतापगंज से गढ़चौक तक नाली निर्माण कार्य पिछले आठ दस दिनो से द्रूत गति से चल रहा है ताकि लीपापोती किया जा सके।अगर इस पर तुरंत रोक या कार्यवाही नही की जाती है तो जनताजनार्दन सडक़ पर उतरने पर मजबूर होगे जिसकी जवाबदारी पालिका व जिला प्रशासन की होगी।



