छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका सुनीता का यादव समाज ने किया सम्मान, गोवर्धन मंदिर में टेका माथा

बिलाईगढ़। यादव समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाजजनों ने युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदराम यादव के नेतृत्व में बरमकेला निवासी व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका सुनीता यादव से सौजन्य भेंटकर सम्मानित की. पदाधिकारियों ने कहा कि- सुनीता यादव की उपलब्धि समाज के लिए गौरव का विषय है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। पश्चात पदाधिकारी कुम्हारी स्थित श्री गोवर्धन गिरिराज गिरधारी मंदिर पहुंचे । भगवान गोवर्धन के दर्शन कर क्षेत्र की सुख – समृद्धि, खुशहाली की कामना कर मत्था टेका । इस दौरान सुनीता प्रदेश मीडिया प्रभारी, बिलाईगढ़ परिक्षेत्र अध्यक्ष धनेश यादव, जिला अध्यक्ष फिरू यादव, उपाध्यक्ष सादराम यादव, रायपुर जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्यारे यादव, सारंगढ़ नगर अध्यक्ष नीलाधर यादव, सुनील यादव, रामदयाल यादव, गिरिजा शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button