छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित मुख्यमंत्री का आभार -तरुण

सारंगढ़ । भाजपा नेता तरुण अग्रवाल ने बताया कि – अग्रवाल समाज के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि छग के मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर शास. अवकाश की घोषणा की है। यह निर्णय महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, हमारी संस्कृति एवं अग्रवाल समाज के सम्मान को नई ऊँचाई प्रदान करता है। महाराजा अग्रसेन जी ने समाजवाद, समानता और सहयोग के सिद्धांत पर अग्रोहा नगरी बसाकर एक आदर्श समाज की स्थापना की थी। उनका एक रुपया-एक ईंट का सिद्धांत आज भी सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मुख्य मंत्री जी के इस निर्णय से अग्र समाज सहित पूरे प्रदेश में हर्ष व्याप्त है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का समस्त अग्रवाल समाज हृदय से आभार व्यक्त करता है। यह अवकाश न केवल सम्मान है, बल्कि युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के त्याग, परोपकार और समाजसेवा के आदर्शों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा। मुख्य मंत्री जी का हृदय से आभार एवं समस्त अग्रवाल समाज बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button