छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सौर ऊर्जा से बदली नेतराम पटेल की तस्वीर, बिजली बिल में हर माह 2 हजार की बचत

सारंगढ़ । सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं से जीवन में बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। ग्राम गोबरसिंहा निवासी किसान नेतराम पटेल के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केवल बिजली बचाने का माध्यम नहीं,बल्किआर्थिक राहत का जरिया बन गई है। सौर ऊर्जा से घर की जरूरतें पूरी होने के साथ बिल में आई कमी का लाभ उनके कृषि कार्य में मिल रहा है।नेतराम पटेल बताते हैं कि – सौर पैनल लगने से पहले हर महीने करीब 2200 से 2300 रुपए का बिजली बिल आता था। योजना का लाभ मिलने के बाद अब उनका मासिक बिल घट कर लगभग 250 से 300 रुपए रह गया है । इस तरह उन्हें हर महीने करीब 2 हजार रुपए की बचत हो रही है। नेतराम इस बचत राशि का उपयोग अपने कृषि कार्य में करते हैं, जिससे खेती – किसानी के खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहारा मिल रहा है। उनके अनुसार सौर ऊर्जा से नियमित बिजली खर्च में कमी आई है उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है। इस बदलाव को साझा करते हुए नेतराम पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं किसानों और आम परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं। उन्होंने अन्य किसान भाइयों से भी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button