छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सी पी एम स्कूल सारंगढ़ में गूंजा राष्ट्रसेवा का संकल्प, प्रज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दिया’*

सारंगढ़, 17 सितंबर 2026। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सी.पी.एम. हायर सेकेंडरी स्कूल सारंगढ़ में प्रज्जवलित हुआ ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने दीप प्रज्वलित कर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिए ।

दीपों की रोशनी के बीच विद्यार्थियों ने राष्ट्रहित, सेवा और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। कार्यक्रम में देश की शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति के लिए भी मंगलकामना की गई।

विद्यालय परिवार ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ केवल दीप प्रज्वलन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में सेवा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाने का संकल्प है।
‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, सद्भावना और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

प्राचार्य नम्रता जायसवाल जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि
एक दीपक जब जलता है, तो स्वयं प्रकाशमान होकर आसपास के अंधकार को दूर करता है। ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के जीवन को प्रकाशित करता है, एक माता-पिता अपने संस्कारों से बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं और विद्यार्थी अपनी मेहनत एवं अनुशासन से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाते हैं।

संस्था के उप प्राचार्य साबिया परवीन ने अपने उद्बोधन मे दीपक केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, सकारात्मकता, आशा और मंगलकामना का संदेश देता है। आज इस पावन अवसर पर हम प्रार्थना करते हैं कि देश सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, समाज में सद्भाव और एकता बनी रहे तथा हमारे राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल हो

संस्था के मैनेजर ओम तिवारी ने अपने उद्बोधन मे दीपक की छोटी-सी लौ हमें यह संदेश देती है कि अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, एक छोटी-सी रोशनी भी राह दिखाने का कार्य करती है। उसी भावना के साथ हमें अपने विद्यालय, समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए।

विद्यालय प्राचार्य श्रीमती नम्रता जायसवाल , उप प्राचार्य साबिया परवीन, मैनेजर ओम तिवारी, सपना श्रीवास , उमा देवांगन, लोकेश देवांगन , सतीश सिंह चौहान , गीता साहू , मीता – गुप्ता , उमा यादव ,प्रियंका यादव ,संजना श्रीवास ,बसंती कलेठ ,अंकिता पाढीं , रिया साहू, लालिमा देवांगन ,प्रवीण एक्का, आदर्श पटनायक, चंद्रहास साहू, नंदकिशोर देवांगन विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

संस्था के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री किरण कुमार जायसवाल जी ने कार्यक्रम को सराहा तत्पश्चात देश की शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button