छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ के सुलोनी में तालाब में मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी

सारंगढ़। ब्लॉक के ग्रापं सुलोनी से दुखद व सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां गांव के ही एक तालाब में यादव परिवार की महिला कमला यादव उम्र लगभग 55 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थिति में तैरता हुआ मिला । सुबह-सुबह तालाब में महिला की लाश देखने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया व देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हुई मृतका की शिनाख्त यादव परिवार की महिला के रूप में की गई है। हालांकि, यह घटना महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। मौत का कारण अज्ञात है। घटना के बाद से ही तालाब के आस पास ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है। मामले की सूचना के बाद पुलिस को भी अवगत कराया गया है । पुलिस के मौके पर पहुंचने व शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की आशंकाएं और चर्चाएं व्याप्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button