छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

टैंकर ने बाईक को मारी ठोकर दो युवक की मौत

सारंगढ़। जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पुसौर थानांतर्गत ग्राम रूचिदा निवासी यशवंत सिदार पि. कामता प्रसाद सिदार उम्र 26 वर्ष शुक्रवार को रक्षा बंधन पर्व पर अपने चचेरे भाई चित्रा सिदार व कृष्णा विश्वकर्मा बाईक से सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम गोड़म अपनी बहन के यहां राखी बंधवाने के लिए गये थे। वहीं शाम को वे तीनों वापस लौट रहे थे, इसी दौरान टिमरलगा के पास विपरीत दिशा से आ रही टैंंकर वाहन के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाईक को ठोकर मार दिया। इधर टैंकर की चपेट में आने से तीनों युवक सडक़ पर गिर गये तथा उन्हे गंभीर चोट आई थी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। इस घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसके दो अन्य चचेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा था परंतु रास्ते में एक और युवक के सांसों की लडिय़ां टूट कर बिखर गई। वहीं एक अन्य युवक की नाजुक हालत को देखते हुए सघन उपचार के लिए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button