
सारंगढ़। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदू लहरे ने महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभ कामनाएं दी, लहरें ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम में छग से सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है । उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही यह तीसरा अवसर है, जब छग की किसी महिला नेता को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व की दायित्व मिली है इससे पहले दिवंगत पूर्व सांसद करुणा शुक्ला एवं सांसद सरोज पांडे भी इस पद पर रह चुकी हैं।
बैजयंती नंदू लहरे ने कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी बसना से विधायक रह चुकी हैं वें रमन सरकार में संसदीय सचिव का दायित्व भी संभाल चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत दर्जकर संसद में प्रतिनिधित्व किया । बैजयंती ने कहा रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा देशभर में नारी शक्ति को संगठित करते हुए रचनात्मक एवं सकारात्मक भूमिका निभाएगी। महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देने के साथ ही भाजपा संगठन कोमजबूती प्रदान करने एवम विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में महिला मोर्चा अहम भूमिका निभाएगी बैजयंती नंदू लहरे ने विश्वास जताया कि – रूपकुमारी चौधरी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवम् संगठनात्मक कौशल का लाभ महिला मोर्चा को मिलेगा तथा उनके नेतृत्व में देश की महिलाओं को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी।









