छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

डोंगरीपाडोंगरीपाली थाना आरोपी के कब्जे से 4 किलो गांजा बरामद किया

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के कड़े और स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले भर में अवैध नशे, जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त क्षेत्र के असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई जारी है। अपु. अधीक्षक धीरेंद्र पटेल व उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में डोंगरीपाली पुलिस को 4 कि. 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिरनीपाली बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 4 पैकेटों में कुल 4 कि.14 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरीपाली में अपराध क्रमांक 38/26, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी. सत्यवादी साहू, स. उपनिरीक्षक कुंवर टोप्पो, छोटेलाल सिदार, प्रआ राम दयाल, गजानंद पटेल,सुदर्शन राणा किरण यादव एवम् स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button