छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

चंद्रहासिनी मंदिर का बदलेगा स्वरूप-पर्यटन मंत्री राजेश *विधायक रामकुमार यादव की मांग पर पर्यटन मंत्री ने किया बड़ा ऐलान..

DPR तैयार करने के दिए निर्देश..

चंद्रपुर : विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान प्रसिद्ध चंद्रहासिनी मंदिर (चंद्रपुर) के सौंदर्यीकरण और कायाकल्प का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विधायक श्री रामकुमार यादव ने सदन में बात रखते हुए कहा कि चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, लेकिन पिछले 2 वर्षों में वहां विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत नहीं की गई है। उन्होंने मंत्री से मांग की कि मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य की तत्काल स्वीकृति दी जाए।
विधायक यादव की इस मांग का उत्तर देते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि चंद्रहासिनी मंदिर के साथ-साथ पास में स्थित नाथलदाई मंदिर के समग्र विकास के लिए जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर के बाहर स्थित चौक-चौराहों का सुंदरीकरण और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाओं का विस्तार इस योजना में शामिल रहेगा, जिससे पूरे क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button