
सारंगढ़। दानसरा से माधोपाली-बंधापाली तक जाने वाली PWD हाईवे सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी भयावह हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
जर्जर सड़क के कारण आए दिन वाहन चालकों को दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़क के गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। इससे वाहनों को नुकसान पहुंचने के साथ लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है। विशेष रूप से रात के समय गड्ढों का अंदाजा नहीं लगने के कारण हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।
इस गंभीर समस्या को लेकर जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल ने जिम्मेदार विभाग और प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दानसरा से माधोपाली-बंधापाली तक PWD सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए केवल अस्थायी मरम्मत नहीं, बल्कि सड़क का स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है।
हरिहर जायसवाल, जिला पंचायत सभापति, उद्योग सहकारिता ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि सड़क की बदहाली को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
सवाल यह है कि आखिर कब तक राहगीर जर्जर सड़क और गड्ढों के बीच जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर रहेंगे? जिम्मेदार विभाग को अब तत्काल कार्रवाई कर इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। जिला पंचायत सभापति नी PWD रहागिरो के लिए स्थाई मरमत का निवेदन के साथ लगाई गुहार देखते हैं इस विभाग के अधिकारी कब जिला पंचायत सभापति निवेदन विभाग को अशर करता हैं,,l









