छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अटल जी के पुण्यतिथि पर भाजपा सारंगढ़ मंडल ने दी श्रद्धांजलि

सारंगढ़ – आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के 8 वें पुण्यतिथि पर भाजपा सारंगढ़ मंडल के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित का आयोजन किया गया नगर के मध्य स्थित अटल परिसर में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम अटल जी के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी…
सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने अटल जी के कविता भारत एक जमीन का टुकड़ा नहीं जीता जागता राष्ट्रपुरुष हैं के माध्यम से उनको स्मरण करते हुए उन्हें राष्ट्रवादी जननेता तथा करोड़ों भारतीयों का प्रेरणापुंज बताया जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अटल जी द्वारा रचित कविता गीत नया गाता हूं का उल्लेख करते हुए उन्हें विकास पुरुष बताया तथा उनके द्वारा प्रारंभ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित जनकल्याणकारी योजनाओं को याद करते हुए उनके शासनकाल को देश के लिए गौरवशाली स्वर्णिम युग निरुपित किया भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने अटल बिहारी वाजपेयी जी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि अटल जी कि लोकप्रियता सर्वस्वीकार्यता इतनी अधिक थी कि विपक्षी भी उनका सम्मान करते थे आगे बताया कि अटल जी ने ही भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े वरिष्ठ नेता भुवन मिश्रा जगन्नाथ केशरवानी सहित भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें उक्त जानकारी भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button