
सारंगढ़। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर नगर के आरएसएस कार्यालय एवं बचपन स्कूल में ध्वजारोहण कार्य क्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सतीश यादव उपस्थित रहे । उन्होंने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामना दीं ।सतीश यादव ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीर जवानों के बलिदान को याद किया । उन्होंने कहा कि – देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखते हुए राष्ट्र निर्माण में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। देश भक्ति के गीतों से माहौल देशमय हो गया। बचपन स्कूल में प्रिंसिपल रोशन केसरवानी, शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं आरएसएस कार्यालय में स्वयं सेवक बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि की कामना कियें।इस कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, भाषण पश्चात मिठाई वितरण भी हुआ ।









