
*कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 अगस्त 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर उपस्थित कलेक्टर कार्यालय के और अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। सभाकक्ष में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पर गीत, विचार की प्रस्तुती दी।
कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को ही आजादी का जश्न नहीं बल्कि प्रतिदिन आजादी का जश्न मनाना चाहिए। लोगों के कलेक्ट्रेट या किसी भी कार्यालय में आने पर उनके आवेदन का अवलोकन कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देना, उनके समस्याओं का तुरंत निराकरण करना सच्ची देशभक्ति है। शासकीय सेवक के रूप में उनकी सहायता करें। केंद्र और राज्य सरकारी ने जो अधिकार दिए हैं उसका उपयोग करें। सीएम हेल्पलाइन जैसे अन्य माध्यमों से आए आवेदनों का भी त्वरित निराकरण करें। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी ने दिल दिया है जान भी देंगे गीत गाया।









