छत्तीसगढ़राजनीती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से मिले संजय भूषण पांडेय, जाना स्वास्थ्य का हाल,,दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर की मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

सारंगढ़। जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने दिल्ली स्थित वेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री सिंहदेव के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ज्ञात हो कि विगत दिनों एक कार दुर्घटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां वेदांता हॉस्पिटल में उनका उपचार जारी है और वर्तमान में वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। अस्पताल में मुलाकात के दौरान संजय भूषण पांडेय ने उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली तथा चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे उपचार के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

संजय भूषण पांडेय ने श्री सिंहदेव से बातचीत करते हुए उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों की कामना है।

इस अवसर पर मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय भी मौजूद रहे। सभी ने श्री किरण सिंहदेव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। इस आत्मीय मुलाकात ने आपसी सौहार्द एवं संगठनात्मक संबंधों को और मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button