छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कोसीय अंचल में विद्युत कटौती से लोग परेशान आखिर गांव में कब सुधरेगा विद्युत व्यवस्था …

सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर गांव में पिछले कुछ वर्षों से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। कोसीर गांव की हालिया स्थिति कुछ खास नहीं है बीते दो दिनों में यहां विद्युत की समस्या से जन जीवन प्रभावित हो रहा है । ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी लाइन गुल से दिक्कत हो रही है ।वही कोसीर गांव का इकलौता बैंक लाइन गुल से दिन भर बंद रहती है बैंक के उपभोक्ता बस लाइन की इंतजार करते रहते हैं ।यह दशा का आखिर जिम्मेदार कौन है ? कोसीर गांव में विद्युत सब स्टेशन होने के बाद भी यहां उपभोक्ताओं को समस्या आन पड़ी है । आखिर इस अंचल के लोग अपनी परेशानी को लेकर किसे कहें । लोग आंख बंद कर बस करवट बदल रहे । यह भी एक विकास ही है । बरसात में विषैले जीव जंतु एक तरफ और इंसान एक तरफ जीवन जोखिम भरा यही नहीं लो वोल्टेज की भी समस्या निचले बस्तियों में देखी जा रही है पर लोग अपने मुंह से कुछ नहीं कहते ।यहां राम राज जो है ? विद्युत की समस्या लंबे समय से है पर इन सब का जिम्मेदारी कौन लेगा क्या अंचल के लोग जाग पाएंगे या अंचल में विद्युत की समस्या बरकार रहेगी । क्या विद्युत विभाग मजे ले रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button