CSC के 17 वें स्थापना दिवस पर सारंगढ़ का बढ़ा मान ,,सारंगढ़ के स्मृति लक्ष्मी केसरवानी पुरूष्कृत

सारंगढ़। कॉमन सर्विस सेंटर के 17 वें स्थापना दिवस पर रायपुर स्थित सर्किट हाउस में छग CSC द्वारा एक विशेष राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश भर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम स्तरीय उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सारंगढ़ जिले के बैंक ऑफ बड़ौदा CSC केंद्र के संचालक लक्ष्मीनारायण केशरवानी एवं स्मृति केशरवानी को उनके उत्कृष्ट कार्य व सर्वाधिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
लक्ष्मी नारायण केशरवानी और स्मृति केशरवानी को यह प्रतिष्ठित सम्मान छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी, बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख सर दिवाकर प्रसाद सिंह व CSC के सीईओ जय नारायण पटेल सर के करकमलों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सारंगढ़ क्षेत्र में वित्तीय समावेश और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने में केशरवानी दंपत्ति का योगदान सराहनीय रहा है। हाई ट्रांजैक्शन के जरिए उन्होंने न केवल ग्रामीणों को सहज बैंकिंग सुविधा दी, बल्कि CSC और बैंक ऑफ बड़ौदा का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और CSC परिवार उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएँ दियें हैं।














