Foodsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला स्काउट कार्यालय कुटेला में हुआ वृक्षारोपण

सारंगढ़।पर्यावरण संरक्षण व हरित वातावरण के संदेश को जन – जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारत स्काउट्स व गाइड्स जिला कार्यालय कुटेला परिसर में वृक्षा रोपण किया गया । इस कार्यक्रम में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स,पदाधिकारीव स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने छायादार व फल दार पौधों का रोपण किया तथा उनकी नियमित देखभाल संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि – वृक्ष जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक वृक्षारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आग्रह किया। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button