छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला कांग्रेस कमेटी ने विद्युत को ले आयोजित की प्रेस वार्ता

सारंगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ चरण बद्ध आंदोलन के तहत जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संबोधित किया। जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने बताया कि- इस दौरान आम जनता से आवेदन प्राप्त कर उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा ।सरकार से हमारी मांग है कि – बिजली दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी वापस ली जाए। स्मार्ट मीटर योजना तत्काल बंद की जाए। 400 यूनिट तक निःशुल्क बिजली योजना पुनः लागू की जाए। जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उक्त प्रेस वार्ता में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ ही साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button