
सारंगढ़। सेवा भारती संस्था वस्त्रों, सामग्रियों को इकट्ठा कर जरूरतमंद बच्चों और परिवारों में वितरित करती है, ताकि – वे भी गरिमा के साथ जीवनयापन कर सकें. समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि – समिति का लक्ष्य यह है की लोग अपने पुराने कपड़े और वस्तुएं फेंकने के जगह दान करें सेवा भारती समिति एक ऐसी संस्था है जो गरीब बेसहारा बच्चों को बुनियादी जरूरतों जैसे – कपड़े, भोजन, चप्पल, दवाइयां मुहैया कराकर उनकी मदद करती है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर व वंचित वर्गों की मदद करना है। लगभग 10 वर्षों से यह संस्था सारंगढ़ और आसपास के इलाकों में इस कार्य में समर्पित रूप से लगी हुई है । सेवा भारती का प्रमुख उद्देश्य उन लोगों तक मदद पहुंचाना है जिन्हें इसकी अधिक जरुरत है। लोगों से निवेदन है कि – वे अपने घरों में पड़े कपड़े, चप्पल, दवाइयां और अन्य जरूरी वस्तुएं संस्था को दान करें।














