
सारंगढ़ । जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिव कुमारी अनिल साहू के द्वारा 1051 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया था जो गुरु पूर्णिमा के दिन पूरी हुई । उन्होंने ग्राम पचपेड़ी सोहागपुर, खमहरिया, रैकोना एवं बिलासपुर में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण एवं हरित भविष्य की दिशा में अपना योगदान देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । यह केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण का संकल्प है। इस पुनीत अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले साथियों, ग्राम वासियों एवं युवा साथियों का हृदय से आभार।
आइए, हम सब मिलकर धरती को हराभरा बनाने का संकल्प लें।














