
सारंगढ़। कांग्रेस नेता बिनोद भारद्वाज ने कहा कि- साहिल दिल्ली विश्व विद्यालय का छात्र है मगर परिवार को सहारा देने के लिए वो पार्ट- टाइम कार भी चलाता है। वो खुद 2025 के SSC दिल्ली कॉन्स्टेबल पेपर लीक का शिकार है। अब उसे डर है कि – SSC ने फिर से उसी एजेंसी को ठेका दिया है व फिर से पेपर लीक हो जाएगा।
इंसाफ़ व बेहतर भविष्य की मांग के साथ वह प्रदर्शन में शामिल हुआ था। आज हालत ये है कि उसकी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए जाने का खतरा है। ये सज़ा मिलती है हमारे छात्रों को सवाल पूछने, जवाबदेही मांगने की । हम साहिल के साथ हैं। हम जवाबदेही मांग रहे हर छात्र के साथ हैं। मोदी जी देश के बच्चों से अपने इस गुनाह की माफ़ी मांगिए, इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कीजिए और धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त कीजिए।














