छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे द्वारा स्कूलों का किया गया औचक निरीक्षण

सारंगढ़। जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने बरमकेला विकास खण्ड के अंतर्गत शा. प्रा. विद्यालय बम्हनीपाली, सिंघापुर स्कूलों के निरीक्षण किये । इस दरम्यान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से रूबरू होते हुए पठन पाठन के स्तर को परखा और बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया ।
जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने इस दौरान शा. प्रा. विद्यालय बम्हनीपाली पहुंचे । उन्होंने कक्षाओं में जाकर सीधे बच्चों से संवाद करते हुए विषय आधारित प्रश्न पूछकर उनकी समझ व शिक्षण के स्तर को परखा । बम्हनीपाली के बच्चों की विषय गत ज्ञान और विविध शैक्षणिक गतिविधियों के स्तर और हाजिर जवाबी से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों और शैक्षणिक स्टॉफ की प्रंशसा करते हुए कहा कि – शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता और सामाजिक जिम्मेदारी है।

प्रधान पाठक अनुराज वर्मा और शिक्षिका की प्रशंसा करते हुए कहा इन बच्चों में शिक्षकों की मेहनत ईमानदारी समयबद्धता अनुशासन और समर्पण की छवि प्रतिबिंबित हो रही है। किसी भी विद्यालय की सफलता संस्था की मुखिया की सोच, और इच्छाशक्ति पर निर्भर करती है। प्रधान पाठक अनुराज वर्मा ने अपनी सक्रिय सहभागिता ,परिश्रम व अनुशासन समयबद्धता समर्पण से इस विद्यालय को एक नए आयाम दिया है। उन्होंने सीमित संसाधनों में भी बच्चों को शिक्षा के विविध आयामों में दक्ष, कुशल और बहुमुखी प्रतिभा को संवारा है। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने प्रधान पाठक अनुराज वर्मा और शिक्षिका का यह प्रयास अंचल के बच्चों के लिए सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव रख रहा है।उन्होंने सभी बच्चों और शैक्षणिक स्टॉफ को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button